विवेक पाठक (हिन्दुस्तानी भाऊ) का जीवन परिचय Hindustani Bhau Biography In Hindi इंटरनेट की दुनिया में अक्सर नए नए चेहरे दुनिया के सामने आ रहे हैं।
हर कोई सोशल मीडिया के जरिए अपनी कलाकारी का लोहा मनवा रहा हैं। इसी कड़ी में एक नाम आता है हिंदुस्तानी भाऊ।
भाऊ का जीवन परिचय Hindustani Bhau Biography In Hindi
जी हा दोस्तो हिन्दुस्तानी भाऊ आज पुरे देश में लोग इनको इनकी बेहतरीन आवाज और मिमिक्री के लिए जानते हैं। तो आज हम आपको हिंदुस्तानी भाऊ से संबंधित सभी जानकारी इस लेख में देंगे।
हिंदुस्तानी भाऊ की बिग बॉस में एंट्री से लेकर उनके गाली देने की बेहतरीन अंदाज और मिमिक्री करने की अद्भुत कला इन सभी के बारे में आपको विस्तार से बताएंगे तो बने रहिए हमारे साथ।
बता दें भारत के सबसे विवादास्पद रियलिटी शो कहे जाने वाले हिन्दुस्तानी भाऊ ने बिग बॉस के सीजन 13 में पार्टिसिपेट किया था।
अपने बेहतरीन गाली देने के अंदाज और अद्भुत मिमिक्री के लिए हिंदुस्तानी भाऊ को वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के तौर पर बिग बॉस सीजन 13 में एंट्री मिली।
हिंदुस्तानी भाऊ कौन है इनका जीवन परिचय
नाम | विवेक पाठक |
उपनाम | हिन्दुस्तानी भाऊ |
अन्य नाम | बब्लू पाठक, बब्लू भाई |
जन्म तिथि | 7 अगस्त (साल not know) |
जन्म स्थान | मुम्बई |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
गृहनगर | मुम्बई |
शिक्षा | स्नातक |
जाति | ब्राम्हण |
धर्म | हिन्दू |
इंट्रेस्ट | टैटू, मिमिक्री |
पेशा | यूटुबर |
मैटेरियल | विवाहित |
उम्र | Not know |
पत्नि का नाम | Not know |
हिंदुस्तानी भाऊ का जन्म 7 अगस्त को हुआ था। उनकी वर्तमान आयु 35 वर्ष है। हिंदुस्तानी भाऊ की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के ही Saint Andrews high school से पूरी हुई हैं।
प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण होने के बाद विवेक पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने अपनी आगे की पढ़ाई की पढ़ाई के लिए मुंबई स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज में नामांकन लिया।
हिन्दुस्तानी भाऊ के बारे में ऐसा कहा जाता हैं की वह एक भारत के लोकप्रिय यूट्यूबर हैं। इनका वीडियो सबसे पहले साल 2019 में यूनिक स्टाइल में गाली देने की वजह से वायरल हुआ था।
ऐसा कहा जाता है कि हिंदुस्तानी भाऊ पाकिस्तान, देश विरोधियों के अलावा कुछ यूट्यूबरो को अपमानजनक शब्दों से गाली देकर अपने बोलने की यूनिक स्टाइल को सबके सामने लाए थें, जिसकी वजह से आज वह पूरे भारत में एक लोकप्रिय यूट्यूबर गिने जाते हैं।
हिन्दुस्तानी भाऊ के बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि वह बहुत ही ज्यादा नशा करते हैं और शराब का सेवन भी करते हैं। इसके अलावा हिंदुस्तानी भाऊ ने मुंबई के एक अखबार दक्ष पुलिस टाइम्स में रिपोर्टर का कार्य भी किए है।
अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के दम पर हिंदुस्तानी भाऊ ने साल 2011 में बेहतरीन मुख्य क्राइम रिपोर्टर का पुरस्कार भी अपने नाम किया है। हिंदुस्तानी भाऊ भगवान गणेश के बहुत बड़े भक्त हैं और उनको अपना आदर्श बताते हैं।
विवेक पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ सोशल मीडिया के साथ साथ रियल लाइफ में भी दिल के बहुत साफ है और जो भी करते हैं खुलकर करते हैं।
हिंदुस्तानी भाऊ कई तरह के एनजीओ से भी जुड़े हुए हैं। भाऊ ने अपने पुत्र आदित्य के नाम पर भी एक एनजीओ चलाया है जिसका नाम आदित्य युवा प्रतिष्ठान हैं।
इसके अलावा भाऊ एक अन्य एनजीओ से भी जुड़े हुए हैं जिसका नाम संकल्प युवा प्रतिष्ठान है। भाऊ ने बॉलीवुड में संजय दत्त को अपना आदर्श बताया है।
भाऊ ने खुद ही बताया है, कि वह वास्तव मूवी देखने के बाद संजय दत्त के मुरीद हो गए थें, और इसके बाद से वह संजय दत्त को अपने फेवरेट एक्टर मानते हैं।
भाऊ अपने वीडियो की शुरुआत में ‘जय हिंद दोस्तों’ बोलकर ही वीडियो स्टार्ट करते हैं। हिंदुस्तानी भाऊ का मनपसंद डायलॉग हैं, निकल ल*डे पहली फुर्सत में निकल।
क्यों पॉपुलर हैं हिन्दुस्तानी भाऊ?
हिंदुस्तानी भाऊ यूट्यूब चैनल पर आपत्तिजनक वीडियो और मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं। आमतौर पर हिंदुस्तानी भाऊ को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से देश विरोधी नागरिकों और पाकिस्तान चीन जैसे भारत विरोधी देशों को गाली देते हुए देखा जाता है।
चाहे विरोधी कोई भी हो हिंदुस्तानी भाऊ कोई फर्क नहीं पड़ता वह अपनी बेहतरीन मिमिक्री और गाली देने की कला से उनकी हवा निकाल देते हैं।
टैटू के शौकीन हैं हिन्दुस्तानी भाऊ
हिन्दुस्तानी भाऊ को अपने पुत्र और शिर्डी के साईं बाबा से काफी लगाव है। इन सबके अलावा हिंदुस्तानी भाऊ टैटू के भी बहुत शौकिन है, हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने दाहिने हाथ पर अपने पुत्रों के नाम का टैटू बनवाया है।
इसके अलावा हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने बाएं हाथ पर शिर्डी के साईं बाबा का टैटू बनवाया है। और अपने दाहिने हाथ पर सितारे का टैटू भी बनवाया है।
हिंदुस्तानी भाऊ की लव स्टोरी या विवाह
हिन्दुस्तानी भाऊ शादीशुदा है उनका किसी के साथ कोई अफेयर और चक्कर का कोई खबर नहीं है। फिलहाल उनकी पत्नी के बारे में भी हमारे पास जानकारी उपलब्ध नहीं है।
हालाकी जैसे ही इनके विवाह से संबंधित उनके पत्नी के नाम पता चलेगा हम आपको अपडेट कर देंगे। हालांकि इतना जरूर पता है कि हिंदुस्तानी भाऊ की शादी 13 दिसंबर के दिन हुई थी। किस वर्ष हुआ था यह फिलहाल अपडेट नहीं है।
जैसे कोई जानकारी मिलेगी हम आपको बता देंगे। आपको यह भी बता दें कि विवेक पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ का एक पुत्र भी है जिसका नाम आदित्य फाटक है। हालांकि इनकी कोई पुत्री नहीं है।
हिन्दुस्तानी भाऊ के पसंदीदा
- हिन्दुस्तानी भाऊ के पसंदीदा अभिनेता बॉलीवुड के संजू कहे जाने वाले संजय दत्त और बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान के साथ आदित्य पंचोली और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी भी हैं।
- वहीं अगर इनके पसंदीदा गायक के बात करे तो राहत फतेह अली खान इनके प्रिय सिंगर हैं।
- हिंदुस्तानी भाऊ की पसंदीदा जगह की अगर बात करें तो दुबई इनको बहुत पसंद है।
- इनकी पसंदीदा कार में रोल्स रॉयल और फरारी सहित कई लग्जरी कारें शामिल है।
हिंदुस्तानी भाऊ की कार कलेक्शन
हिंदुस्तानी भाऊ कि अगर कार कलेक्शन की बात करें तो इनके पास कई लग्जरी कारें शामिल है। अक्सर इनको हम इनके कार में ही वीडियो बनाते देखते हैं। हिंदुस्तानी भाऊ की कार संग्रह में सुजुकी अर्टिगा सहित कई लग्जरी कार है।
हिन्दुस्तानी भाऊ का बाइक कलेक्शन
हिंदुस्तानी भाऊ लग्जरी कार के साथ-साथ बाइक के भी शौकीन है और इस मामले में वह किसी राजघराने के लडके से कम नहीं हैं।
जी हां दोस्तों हिंदुस्तानी भाऊ के बाइक कलेक्शन के कर बात करें तो इनके पास यामाहा की R 15 के साथ रॉयल एनफील्ड सहित कई रॉयल बाइक मौजूद है।
अब हम जानेंगे हिंदुस्तानी भाऊ के बारे में कुछ अनसुनी बातें
- हिंदुस्तानी भाऊ के बारे में कहा जाता है कि वह धूम्रपान भी करते हैं। इतना ही नहीं वह शराब भी पीते हैं।
- हिंदुस्तानी भाऊ का असली नाम विवेक पाठक है।
- विवेक पाठक अपने हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से पूरे भारत में जाने जाते हैं।
- वह भारत के लोकप्रिय यूट्यूबरो में शुमार है।
- विवेक पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ गाली देने की अपनी यूनिक स्टाइल के लिए जाने जाते है।
- विवेक पाठक या आज के हिंदुस्तानी भाऊ सबसे पहले साल 2016 में अपने गाली देने की बेहतरीन अंदाज के चलते वायरल हुए थे।
- हिंदुस्तानी भाऊ के प्रसिद्ध होने की असली वजह यूट्यूब है, इसके साथ साथ उनका पाकिस्तान और अन्य विरोधियों को आपत्तिजनक शब्दों से चर्चा में आए थे।
- हिंदुस्तानी भाऊ विवेक पाठक चर्चा में आने से पहले मुंबई में एक अखबार दक्ष पुलिस टाइम्स में बतौर रिपोर्टर काम करते थे।
- भाऊ को वर्ष 2011 में दक्ष पुलिस टाइम्स अखबार के तरफ से बेहतरीन क्राइम रिपोर्टर का अवॉर्ड भी मिल चुका है।
- भाऊ भगवान गणेश को अपना आदर्श मानते हैं।
- हिंदुस्तानी भाऊ के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह एक एनजीओ आदित्य युवा प्रतिष्ठान के संस्थापक और उसके अध्यक्ष भी हैं।
- इसके अलावा कहा जाता है कि हिंदुस्तानी भाऊ एक और अन्य एनजीओ युवा संकल्प प्रतिष्ठान से भी जुड़े हुए हैं।
- हिंदुस्तानी भाऊ बॉलीवुड के संजू कहे जाने वाले संजय दत्त के बहुत बड़े फैन हैं।
- पत्रकारिता करने के साथ-साथ हिंदुस्तानी भाऊ ने साल 2013 में अपने यूट्यूब चैनल बना ली थी इसका नाम उन्होंने हिंदुस्तानी भाऊ रखा था। और उसी पर अपने यूनिक स्टाइल में बोलने के अंदाज का वीडियो बनाकर अपलोड किया करते थे।
- साल 2019 के जुलाई महीने में उन्होंने यूट्यूब का सिल्वर बटन भी जीत लिया।
- हिंदुस्तानी भाऊ अपने वीडियो शुरू करने से पहले जय हिंद दोस्तों जरूर बोलते हैं।
- आपने वीडियो के दौरान हिंदुस्तानी भाऊ अपने मनपसंद डायलॉग जरूर बोलते हैं। यह उनका मन पसन्द डायलॉग भी हैं।
यूट्यूबर ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ को धारावी पुलिस ने किया गिरफ्तार
छात्रों को भड़काने के आरोप में भाऊ को मुंबई पुलिस ने 1 फरवरी 2022 को गिरफ्तार कर लिया हैं. राज्य के शिक्षा मंत्री के घर घेरकर दसवीं और बाहरवीं की ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर लेकर आरोप है कि भाऊ ने छात्रों को आंदोलित किया था.
पुलिस द्वारा दर्ज FIR में इन पर IPC की धारा 353, 332, 427, 109, 114, 145, 146, 149, 188, 269, 270 के तहत मुकदमें दर्ज किये गये हैं.
बता दे धारावी के अशोक नाका क्षेत्र में स्थित मंत्री आवास पर घेराव के लिए छात्र बढ़ रहे थे, इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था.